भारत

अनु मलिक ने पीएम मोदी से मुलाकात का किया जिक्र, बताया क्यों हैं उनके फैन

jantaserishta.com
10 March 2024 2:39 PM IST
अनु मलिक ने पीएम मोदी से मुलाकात का किया जिक्र, बताया क्यों हैं उनके फैन
x

अनु मलिक ने पीएम मोदी से मुलाकात का किया जिक्र, बताया क्यों हैं उनके फैन

नई दिल्ली: अक्सर देखा गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी हस्ती या आम इंसान से मिलते हैं तो वह उनको कभी भूलते नहीं हैं। इसका प्रमाण खुद मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने दिया है। दरअसल सोशल मीडिया एक्स पर मोदी स्टोरी नाम के हैंडल से अनु मलिक और प्रधानमंत्री मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से जुड़ा एक पुराना किस्सा सबके साथ शेयर किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इस वीडियो में अनु मलिक ने बताया, ''मेरी पीएम नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात साल 2004 में गांधी नगर में हुई थी। मैं यहां कर्णावती क्लब में शो करने आया था। उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। जब मैं गाना गा रहा था, तब लोगों ने कहा सीएम आ रहे हैं। यह सुनकर मैं और ज्यादा खुश हो गया। सीएम मेरे सामने बैठे हैं, मैं और भी खुश हो गया। मैं गाना गाते-गाते स्टेज छोड़कर नीचे चला गया, फिर मैंने उनके पैर छुए और उनके बगल में बैठा। मैंने उन्हें नमस्ते किया और बताया कि मैं अनु मलिक हूं। इस पर नरेंद्र मोदी ने मुझसे कहा कि मैं आपको जानता हूं।''
अनु मलिक ने आगे बताया कि पीएम मोदी से उनकी दूसरी मुलाकात मुंबई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के उद्घाटन में हुई थी। उस दौरान उन्होंने 'पावर ऑफ आयुर्वेद, द पावर ऑफ नेचुरल मेडिसिन' पर शानदार स्पीच दी। उस वक्त पीएम मोदी ने कहा था कि लोगों के लिए योग कितना जरूरी है, योग करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। उसके बाद पीएम मोदी से मिलने के लिए "हम सब एक लाइन में लगे हुए थे। उन्होंने एक-एक करके हम सबसे हाथ मिलाया। उस वक्त मेरी पत्नी भी मेरे साथ थी। मैंने पीएम मोदी को बताया कि मेरी आपसे कर्णावती क्लब में मुलाकात हुई थी"।
अनु मलिक तब हैरान रह गए कि जब पीएम ने कहा कि उन्हें याद है कि "आप गाते-गाते स्टेज से नीचे मुझसे मिलने आए थे"।
अनु मलिक ने कहा ये दो पल है जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। पीएम मोदी को प्यार करने वालों में से मैं भी एक हूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story