भारत

एंटीलिया केस: NIA की जांच तेज, क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 April 2021 10:52 AM IST
एंटीलिया केस: NIA की जांच तेज, क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर गिरफ्तार
x

मुकेस अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार से जुड़े एंटीलिया केस की जांच कर रही एनआईए ने एक और एक्शन लिया है। एनआईए के अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील मने को एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले एनआईए इसी मामले में सचिन वाझे और रियाज काजी को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील मने को गुरुवार अंबानी केस और मनसुख हिरेन मर्डर केस में संदिग्ध भूमिका के चलते पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने कहा कि सुनील को आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा और एनआईए कस्टडी की मांग करेगी। इससे पहले इस केंद्रीय एजेंसी चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें मुंबई पुलिस के दो अधिकारी सचिन वाझे और रियाज काजी भी शामिल हैं।
बीते दिनों मुंबई की एक अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटक सामग्री के साथ एसयूवी मिलने और इसके बाद ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की मौत होने के मामले में पुलिस अधिकारी रियाज काजी को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के सहयोगी रहे काजी को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।
अंबानी के घर के बाहर एसयूवी मिलने के बाद पांच मार्च को ठाणे में हिरन का शव मिला था। इस एसयूवी से विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई थी। एनआईए ने इस मामले की जांच के संबंध में वाजे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और क्रिकेट सटोरिए नरेश गोर को भी गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story