भारत

स्कूल की पानी टंकी में असामाजिक तत्वों ने डाला जहरीला पदार्थ, सनसनीखेज मामला

jantaserishta.com
29 Jan 2025 4:52 PM IST
स्कूल की पानी टंकी में असामाजिक तत्वों ने डाला जहरीला पदार्थ, सनसनीखेज मामला
x
राहत की बात रही कि इसका समय रहते पता चल गया.
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड स्थित एक विद्यालय में बुधवार को एक बड़ी घटना होने से बच गई। बताया जाता है कि एक विद्यालय की पानी टंकी में असामाजिक तत्वों द्वारा कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया गया। राहत की बात रही कि इसका समय रहते पता चल गया। दरअसल, कोयला बेलवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की पानी की टंकी में जहरीला पदार्थ डालने की घटना सामने आई। स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रेम नारायण सुबह जब पहुंचे, तब उन्हें कार्यालय के पास अजीब गंध महसूस हुई। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और शिक्षा समिति के सदस्यों को दी।
इसके बाद जब जांच पड़ताल की गई, तब पानी की टंकी के समीप से सल्फास (जहरीला पदार्थ) का दस ग्राम का रैपर मिला। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने तत्काल जल का उपयोग करने से मनाही कर दी। जांच के क्रम में पाया गया कि टंकी के पानी से भी गंध आ रही थी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। विद्यार्थियों को पानी पीने से मना कर दिया गया और मध्याह्न भोजन भी नहीं बनाया गया।
उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मुखिया समेत सभी पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बुलाकर दी गई। बताया गया कि इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जहरीला पदार्थ पानी की टंकी में डालने का उद्देश्य क्या रहा होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story