भारत

हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश

jantaserishta.com
27 July 2026 12:17 PM IST
हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश
x

नई दिल्ली: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश हो गया है. विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच पीएमओ में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने यह बिल लोकसभा में पेश कर दिया है. कांग्रेस के सांसदों ने राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही छात्रों के प्रोटेस्ट पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. कांग्रेस की ओर से डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने यह मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही तय करने की मांग की. विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत
शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद भवन पहुंचे तो उनके पहुंचते ही एनडीए सांसदों ने मकरद्वार पर उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें पाग पहनाया. इसके बाद सभी सांसद पूरे सम्मान के साथ उन्हें सदन के अंदर ले गए.
सूत्रों का कहना है कि इस स्वागत के जरिए सरकार ये साफ संदेश देना चाहती है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उनकी अंतरात्मा की आवाज पर छात्रों के और देश के हित को ध्यान में रखकर स्वेच्छा से लिया गया फैसला था और उनके इस फैसले के साथ पूरी सरकार और संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ी है. प्रधानमंत्री ने उनसे इस्तीफा नहीं मांगा और अब मकरद्वार पर स्वागत के जरिए सत्ता पक्ष ये भी साबित करना चाहता है कि इस्तीफा किसी दबाव या असंतोष का परिणाम नहीं था.
वरिष्ठ पत्रकारों और विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी द्वारा इस तरह का स्वागत एक तरह का डैमेज कंट्रोल है, ताकि उनकी छवि खराब न हो. सरकार ये साबित करना चाहती है कि प्रधानमंत्री ने उनसे इस्तीफा नहीं मांगा, बल्कि उन्होंने देश और छात्रों के हित में खुद ये निर्णय लिया. उधर, विपक्ष भी मकर द्वार के आसपास इकट्ठा होकर रणनीति बनाने में जुटा दिखा.
वहीं, जब धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के रूप में इस्तीफा दिया था, तब गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके घर जाकर मुलाकात की थी. जिनमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल थे. बीजेपी के सभी नेताओं ने उनके इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था, लेकिन ये भी साफ किया था कि प्रधान ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है.
आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं के नाम लिखे पत्र में स्पष्ट कहा था कि छात्रों के धरना-प्रदर्शन का राष्ट्र विरोधी ताकतें कोई फायदा न उठाएं, इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया. उन्होंने बताया था कि नीट पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी उन्होंने पहले दिन से ही ली थी और जो भी संभव था, उसके लिए कदम उठाए. नीट परीक्षा दोबारा करवाई गई और नतीजे जल्द घोषित कराए गए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story