भारत
एंटी मून ट्रैफिकिंग टीम और पुलिस ने कैफे और स्पा सेंटर में की छापेमारी
jantaserishta.com
3 May 2023 5:13 PM IST

x
अपना स्पा सेंटर व कैफे बंद कर के भाग गए।
काशीपुर (आईएएनएस)| काशीपुर में देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ बाजपुर रोड स्थित कैफे और स्पा सेंटर में छापेमारी की। यह कार्यवाही ट्रैफिकिंग टीम इंचार्ज बसंती आर्य व सीओ वंदना वर्मा ने नेतृत्व में की गई थी।
दरअसल काशीपुर में प्रिया मॉल में चल रहे कैफे व स्पा सेंटर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की इंचार्ज वसंती आर्य और काशीपुर सीओ वन्दना वर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही की गयी। इस दौरान काशीपुर सीओ वंदन वर्मा ने बताया काफी समय से कुछ होटल कैफे व स्पा सेंटर जहां पर अवैध तरीके से कार्य हो रहे थे जिसकी काफी समय से शिकायते भी मिल रही थी। उसकी गोपनीय तरीके से जांच भी की गयी थी। देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम व काशीपुर पुलिस ने होटलो व मॉल में स्पा सेंटर कैफे पर कार्यवाही की गयी लेकिन कार्यवाही करने से पहले ही कुछ लोग अपना स्पा सेंटर व कैफे बंद कर के भाग गए।
पुलिस टीम ने उनसे फोन पर संपर्क भी किया व अन्य तरीको से संपर्क करने की कोशिश भी की। संपर्क न होने पर पुलिस द्वारा एक नोटिस लगा कर चेतावनी दी जाएगी, साथ ही होटल कैफे व स्पा सेंटर के वैध पेपर एंटी ह्यूमन सेल कोतवाली में जाकर अपना वेरिफिकेशन भी करवाएँगे, साथ ही स्पा सेंटर व कैफे के शीशों पर किसी भी प्रकार का पोस्टर नहीं लगाएंगे और साथ ही सीसीटीवी कैमरे के अंतर्गत ही कैफे व स्पा सेंटर चलाये जाएंगे। जो नियमों का पालन नहीं करेगा, उस पर कार्यवाही की जाएगी।
Tagsकाशीपुरएंटी मून ट्रैफिकिंग टीमपुलिसस्पा सेंटरकैफेKashipurAnti Moon Trafficking TeamPoliceSpa CenterCafe
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





