भारत
बठिंडा में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 March 2026 10:43 AM IST

x
बठिंडा: पंजाब में अपराध के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई के बीच पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान जैकी कुमार उर्फ जैकी और विकास अरोड़ा के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी बठिंडा में एक कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे थे। समय रहते कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पुलिस को इनके पास से दो देसी .32 बोर पिस्टल, मैगजीन और चार कारतूस मिले हैं।
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि जो हथियार इनके पास से मिले हैं, वे दिल्ली से लाए गए थे। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी विकास अरोड़ा का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी घरेलू हिंसा जैसे मामलों में शामिल रह चुका है। वहीं, इससे पहले भी एजीटीएफ पंजाब ने हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (करनाल यूनिट) के साथ मिलकर एक और बड़ी कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन में भगोड़े गैंगस्टर लक्की पाटियाल के दो करीबी साथियों राजन उर्फ पीयूष पहलवान और प्रीतम शाह को गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों बंबीहा गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
इन आरोपियों पर 18 मार्च को चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में हुए चर्चित मर्डर केस में शामिल होने का आरोप है, जिसमें चरणप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने इलाके में काफी सनसनी फैला दी थी।
पंजाब पुलिस ने बताया कि वह राज्य में अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी आरोपियों के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाईयां करती रहेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





