भारत

नशे के खिलाफ अभियान तेज, लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Jun 2026 5:39 PM IST
नशे के खिलाफ अभियान तेज, लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
x
पुलिस का अभियान लगातार जारी है.
चतरा/गोड्डा: झारखंड में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गोड्डा और चतरा जिलों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया।
चतरा के डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुआ मैदान के समीप ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जपुआ निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से 44 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब नौ लाख रुपए है। जांच के दौरान मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट और तस्वीरों को भी साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया है।
इधर, गोड्डा जिले में पुलिस ने प्रतापपुर हटिया के पास छापेमारी कर 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खटनई निवासी सत्यजीत पासवान (19), गौरव कुमार (22) और बालमुकुंद साह (40) के रूप में हुई है।
गोड्डा के डीएसपी आकाश भारद्वाज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि खटनई और प्रतापपुर हटिया से आमड़ाकामत जाने वाली सड़क पर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन के लिए जुटे हैं। सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
टीम ने प्रतापपुर हटिया के पास कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर, एक सिगरेट का पैकेट और एक माचिस बरामद की गई। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story