एन्टी करप्शन ब्यूरो ने क्लर्क को दबोचा, जानिए फिर क्या हुआ?

रांची: एसीबी रांची टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते स्वास्थ्य निदेशालय के क्लर्क कृष्णकांत बारला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आठ मार्च को संतोष कुमार ने एसीबी के समक्ष शिकायत की थी कि विभागीय मामले में क्लीनचिट देने के लिए उनसे घूस की मांग की जा रही है। एसीबी के इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के द्वारा जांच कराए जाने के बाद मामले को सत्य पाया गया। उसके बाद एसीबी की टीम स्वास्थ्य निदेशालय पहुंची। जहां घूस लेते हुए कृष्णकांत को एसीबी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





