भारत

एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, नगर निगम के 2 अधिकारियों को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Aug 2024 10:18 AM IST
एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, नगर निगम के 2 अधिकारियों को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार
x
एसीबी ने छापा मारकर इन दोनों में से एक के घर से लाखों रुपए बरामद किए.
अहमदाबाद: गुजरात में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के दो रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर एसीबी ने छापा मार कर इन दोनों में से एक के घर से लाखों रुपए बरामद किए।
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने अहमदाबाद नगर निगम के असिस्टेंट टाउन प्लानर हर्षद भोजक और इंजीनियर आशीष पटेल को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा एसीबी को फ्री हैंड दिए जाने के बाद की गई है, जिससे एसीबी ने रिश्वतखोर अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ अपनी सक्रियता और बढ़ा दी है।
एसीबी ने रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद हर्षद भोजक के आवास पर भी छापेमारी की। हर्षद भोजक के घर से 73 लाख रुपये नकद और 4.50 लाख रुपये का सोना जब्त किया। यह एसीबी की ओर से की गई एक बड़ी कार्रवाई है, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध धन और संपत्ति का खुलासा हुआ है।
बता दें, गुजरात में एसीबी की कमान हरियाणा के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी डॉ. शमशेर सिंह के पास है, जो राज्य के डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर भी हैं। राज्य सरकार ने उन्हें दूसरी बार एंटी करप्शन ब्यूरो की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले भी उन्होंने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कड़ा संदेश दिया था। इससे पहले भी एसीबी ने राजकोट अग्निकांड में नगर निगम के टीपीओ की करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story