भारत
'जेल का जवाब वोट से', केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ का अभियान
jantaserishta.com
21 May 2024 1:34 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ नेता शैली ओबेरॉय के नेतृत्व में मंगलवार को 'जेल का जवाब वोट से' हस्ताक्षर अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "हम हस्ताक्षर के माध्यम से जनता का समर्थन ले रहे हैं। भाजपा की जो तानाशाही देश में चल रही है, जनता उसका जवाब देने के लिए तैयार है।“ बता दें कि गत 21 मार्च को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था।
इसके बाद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत मिली है। कोर्ट ने उन्हें गत 2 जून को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए इस अंतरिम जमानत पर सवाल उठाए हैं।
जेल से बाहर आने के बाद सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। वो अपनी सभी चुनावी सभाओं में यही दावा कर रहे हैं कि अगर इस बार इंडिया गठबंधन सत्ता में आने में सफल रही, तो सलाखों के पीछे बीजेपी उन्हें नहीं पहुंचा सकेगी, इसलिए वो लगातार लोगों से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। उधर बीजेपी लगातार 400 पार का नारा देकर इंडिया गठबंधन के जीते के दावे को खोखला बता रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





