
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट का बकाया नहीं देने पर अंसल हाइटेक टाउनशिप के निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 24 घंटे तक हवालात में रखने के बाद भी बिल्डर ने पैसा जमा नहीं कराया। जिसके बाद सदर तहसील की टीम ने निदेशक को जेल भेज दिया। बिल्डर पर आरसी का 23.70 करोड़ बकाया है। आरसी का पैसा जमा नहीं करने पर बिल्डर को कई बार नोटिस जारी किया गया था। बिल्डर के प्रोजेक्ट पर मुनादी कराई गई थी लेकिन पैसा जमा नहीं कराया गया। बिल्डर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। बृहस्पतिवार की शाम अंसल हाईटेक टाउनशिप के निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को नोएडा से गिरफ्तार कर दादरी तहसील की हवालात में बंद कर दिया गया। शुक्रवार की शाम तक पैसा जमा नहीं करने पर दिनेश प्रताप को जिला जेल भेज दिया गया। अब बिल्डर की अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम सदर ने बताया है कि दिनेश प्रताप सिंह फिलहाल मिग्सन ग्रुप में कार्यरत है। लेकिन रिकॉर्ड ऑफ कंपनी (आरओसी) की वेबसाइट पर अंसल हाईटेक टाउनशिप के निदेशक हैं। इसी के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मिगसन ग्रुप ने इस कार्रवाई में किसी भी तरीके का संबंध होने से इनकार किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





