भारत

एक और पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगा दिया, ट्रॉली बैग में घर से 60 KM दूर फेंकी लाश

jantaserishta.com
21 April 2025 12:00 PM IST
एक और पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगा दिया, ट्रॉली बैग में घर से 60 KM दूर फेंकी लाश
x
ऐसे हुआ पूरा खुलासा.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में रविवार को ट्रॉली बैग में मिली लाश की पहचान बैग में मिले पासपोर्ट के आधार पर 37 वर्षीय नौशाद के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि प्रेम में बाधक बनने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. घटना के बाद सीओ ने फौरन दबिश दी और पत्नी समेत तीन अन्य को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि नौशाद की पत्नी का गांव के ही रिश्ते में लगने वाले भांजे से प्रेम संबंध था. जिसकी तलाश जारी है.
पत्नी ने नौशाद के सिर पर धारदार हथियार से वार करके हत्या की थी. इसके बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर घटनास्थल से लगभग 60 किलोमीटर दूर थाना तरकुलवा के पकड़ी पटखौली के समीप गेहूं के कट चुके खाली खेत में फेंक दिया. थाना मईल क्षेत्र के भटौली गांव निवासी नौशाद ने गांव के बाहर अपना मकान बनवाया था. जहां 9 वर्षीय बेटी, पत्नी और बूढ़े पिता अली अहमद रहते हैं.
नौशाद सऊदी अरब में नौकरी करता था और दस दिन पूर्व ही गांव लौटा था. हत्या के बाद जिस ट्रॉली बैग में शव को भरकर फेंका गया था, उसे नौशाद सऊदी से लाया था. हत्या के बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर शव को 60 किलोमीटर दूर फेंका था. ट्रॉफी में भरकर शव को फेंकने के लिए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया था.
रविवार को दिन में एक किसान गेहूं कटवाने के लिए मशीन लेकर खेत में पहुंचे थे. इस दौरान बगल के खाली खेत में उनकी नजर एक ट्रॉली बैग पर पड़ी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर एसपी, एडिशनल एसपी, डॉग स्क्वाएड और फॉरेंसिक टीम पहुंची और शव की शिनाख्त की कोशिश की गई.
इस दौरान बैग में एक पासपोर्ट मिला. कातिलों ने शव को ठिकाने लगाने से पहले बैग को चेक नहीं किया था. ऐसे में पासपोर्ट की मदद से पुलिस ने शव की पहचान कर ली. इसके बाद तुरंत पुलिस मृतक नौशाद के गांव पहुंच गई. जहां दूसरे ट्रॉली बैग पर खून के छीटें मिले. जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ में उसने गांव के ही एक युवक के बारे में बताया, जो रिश्ते में भांजा लगता है.
हालांकि, पुलिस जब तक उसके घर पहुंचती, तब तक वह फरार हो चुका था. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके अलावा हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story