भारत

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने, सेल में खाना खाते हुए आए नजर

jantaserishta.com
23 Nov 2022 2:09 PM IST
सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने, सेल में खाना खाते हुए आए नजर
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में हैं, जहां से उनका एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में जैन तिहाड़ जेल में अपने सेल के अंदर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। पहले खबर आई थी कि जैन का लगभग छह किलो वजन कम हो गया था क्योंकि वह उपवास रखे हुए थे और इस दौरान वे सिर्फ फल का सेवन कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए वीडियो में आप नेता कई प्रकार के पकवान खाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद तिहाड़ के अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं कि कैसे बाहर से पैक खाने को परिसर के अंदर परोसने दिया जा रहा है।
इससे पहले जैन ने एजेंसियों पर केंद्र के इशारे पर काम करने और उनके वीडियो लीक करने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
बता दें, इससे पहले जैन का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वे जेल के अंदर मालिश करवाते हुए नजर आ रहे हैं।
जैन को 30 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था।
ईडी ने विभिन्न संदिग्धों के खिलाफ दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की, जिसमें इफको के प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी, पंकज जैन, ज्योति ट्रेडिंग कॉपोर्रेशन और रेयर अर्थ ग्रुप, दुबई के प्रमोटर, अमरेंद्र धारी सिंह व अन्य शामिल थे।
सीबीआई ने उन पर कथित रूप से आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार करने का आरोप लगाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story