भारत
फिर रेल हादसा: दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन, यात्रियों में हड़कंप
jantaserishta.com
8 Sept 2024 12:45 PM IST

x
देखें मंजर.
नई दिल्ली: बिहार में रेल हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि मगध एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। काप्लिंग टूटने से मगध एक्सप्रेस दो भागों में बट गई। दानापुर-बक्सर मेन लाइन में टुड़ीगंज स्टेशन के समीप डाउन मगध एक्सप्रेस के डिब्बे दो भाग में बंट गए। डिब्बों के दो भागों में बंटते ही यात्रियों के बीच दुर्घटना की आशंका से अफरातफरी मच गई।
हालांकि पूरी स्थिति समझने के बाद यात्री समान्य हुए। लगभग 11.01 बजे हुई दुर्घटना के बाद डाउन लाइन में परिचालन बाधित है। 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस डुमरांव स्टेशन से दिन के 10.58 बजे आगे के लिए रवाना हुई। जैसे ही टुड़ीगंज स्टेशन के समीप नुआंव गुमटी के समीप पहुंची। एस-7 डिब्बे का कपलिंग टूटकर अलग हो गया।
एसी के साथ एस-7 डिब्बा आगे निकल गया। शेष डिब्बे ट्रैक पर रुक गए। इसी दौरान ड्राइवर की नजर पड़ते ही उसने गाड़ी को रोक दिया। इस दुर्घटना के बाद से डाउन मेन लाइन पर परिचालन ठप है। इस दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है। डाउन में परिचालन कब बहाल होगा। इस बारे में कुछ भी बताने से रेलवे के कर्मी बच रहे है।
VIDEO | Magadh Express derails on Buxar-DDU-Patna rail section. (Source: Third Party)#Trainderailment pic.twitter.com/SwWzajwckT
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





