भारत

बालासोर में टला एक और ट्रेन हादसा, 2 रेलवेकर्मी निलंबित

jantaserishta.com
19 July 2023 5:36 PM IST
बालासोर में टला एक और ट्रेन हादसा, 2 रेलवेकर्मी निलंबित
x

फाइल फोटो

लोको पायलट की सतर्कता से....
भुवनेश्वर: लोको पायलट की सतर्कता से ओडिशा के बालासोर जिले में एक और यात्री ट्रेन हादसा टल गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को भद्रक से बालासोर जा रही एक मेमू ट्रेन गलती से नीलगिरी रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन ट्रैक में घुस गई, जहां रखरखाव का काम चल रहा था। सौभाग्य से लोको पायलट ने एक गलती का पता चलते ही तत्काल ब्रेक लगा दिया, जिससे दुर्घटना टल गई।
यह घटना बहनागा बाज़ार स्टेशन से लगभग 15 किमी से दूर बताई गई है, जहां 2 जून की शाम को ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में कम से कम 293 लोग मारे गए थे। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मेमू ट्रेन के लोको पायलट ने कहा, ''ट्रेन 7 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी और ट्रैक ठीक से सेट नहीं था। ट्रेन के पटरी से उतरने की कोई संभावना नहीं थी लेकिन पटरियां क्षतिग्रस्त हो सकती थीं और प्वाइंट टूट सकता था।''
करीब एक घंटे तक साइट पर रुकने के बाद, ट्रेन ने बालासोर की ओर अपनी यात्रा फिर से शुरू की। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नीलगिरी रेलवे स्टेशन के पॉइंटमैन और स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया है।
आंध्र प्रदेश का वीडियो
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story