भारत

बीरभूम हिंसा पर बवाल के बीच बंगाल में एक और TMC नेता की हत्या, बीजेपी ने किया हंगामा

jantaserishta.com
24 March 2022 8:18 AM IST
बीरभूम हिंसा पर बवाल के बीच बंगाल में एक और TMC नेता की हत्या, बीजेपी ने किया हंगामा
x

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं थमती नहीं दिख रही हैं. बीरभूम में 10 लोगों को जिंदा जलाकर मारने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि अब नादिया जिले में एक TMC नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

घटना बुधवार देर रात की है. पीड़ित का नाम सहदेव मंडल बताया जा रहा है. वह TMC का स्थानीय कार्यकर्ता था. सहदेव की पत्नी अनीमा मंडल बगुला ग्राम पंचायत नंबर-2 की सदस्य है.
स्थानीय लोगों को वह बुधवार रात लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला. आसपास के लोग उसे लेकर बगुला के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. हालत खराब होने के चलते उसे कृष्णानगर, शक्ति नगर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां सहदेव ने दम तोड़ दिया.
बता दें कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम में TMC के एक पंचायत नेता की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद 21 मार्च को पूरे जिले में हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में अब तक 10 लोगों की जलकर मौत हो चुकी है. इन लोगों के घरों को आग लगा दी गई थी, जिसमें वे जिंदा जलकर मर गए. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग घायल भी हो गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story