कॉमेडियन कुणाल कामरा को एक और समन, तीन दिन के अंदर पेश होने कहा गया

मुंबई। मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा कि शिवसेना और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित तौर से टिप्पणी करने को लेकर दर्ज एफआईआर के मामले में मुंबई की खार पुलिस स्टेशन ने तीसरा समन जारी कर दिया है. पुलिस ने कामरा को पूछताछ के लिए 5 अप्रैल को बुलाया है. समन प्राप्त होने के बाद कामरा की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
कामरा ने अपने कानूनी संकट के बीच कलाकारों को चुप कराने पर एक व्यंग्यात्मक 'गाइड' भी साझा की थी. उन्हें पहले भी दो बार समन किया गया था, लेकिन वे जांच में शामिल नहीं हुए थे. यह मामला एक शो के दौरान एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई तीखी टिप्पणियों से शुरू हुआ था, जो मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में आयोजित किया गया था.
सोशल मीडिया पर वीडिया डाले जाने के बाद शिवसेना यूवा विंग के महासचिव राहुल कनाल ने कुणाल कामरा को धमकी दी थी. राहुल ने कहा था कि मुंबई आने पर 'शिवसेना स्टाइल' में कामरा का स्वागत किया जाएगा. पुलिस ने कामरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मानहानि और जन उपद्रव के आरोप में मामला दर्ज किया है.





