भारत

हाईराइज सोसायटी में एक और खुदकुशी, 17वें फ्लोर से कूदकर महिला ने दी जान

jantaserishta.com
12 Sept 2023 2:10 PM IST
हाईराइज सोसायटी में एक और खुदकुशी, 17वें फ्लोर से कूदकर महिला ने दी जान
x
घटना के वक्त घर में सभी लोग सो रहे थे।
नोएडा: मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला ने हाईराइज सोसायटी के 17वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार की सुबह छह बजे की बताई जा रही है। घटना के वक्त घर में सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी में रहने वाली महिला ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान रीना (41) के रूप में हुई है। घटना के समय परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे। महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी। काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से मामले में पूछताछ की जा रही है।
डीसीपी हरीशचंद्र ने बताया कि सेक्टर-119 की एफ-टावर की 17वीं मंजिल पर महिला परिवार के साथ रहती थी। महिला के चार बच्चे हैं। सभी लोग फ्लैट में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि सभी रात में खाना खाकर सो गए। सुबह करीब छह बजे महिला बालकनी में आई। इसके बाद वहां से छलांग लगा दी। महिला कॉमन एरिया में गिरी। आवाज सुनकर वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार और पुलिस को घटना की सूचना दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story