भारत
कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने लगाई फांसी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
jantaserishta.com
29 April 2024 3:44 PM IST

x
कोटा: पिछले एक साल से कोटा में रहकर नीट एग्जाम की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली है। पांच मई को उसका एग्जाम था। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है।
छात्र के चाचा का कहना है कि उनका भतीजा ऐसा कदम नहीं उठा सकता। वह मानसिक रूप से स्वस्थ था और हर प्रकार के दबाव का सामना करने के लिए भी तैयार था। मृतक छात्र की पहचान सुमित के रूप में हुई है। वह हरियाणा के रोहतक जिले का रहने वाला था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पढ़ाई के दबाव में आकर छात्र ने यह कदम उठाया। परिजनों ने छात्र का पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराए जाने की मांग की है, ताकि असली वजह सामने आ सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें, इससे पहले भी कोटा में रहकर एग्जाम की तैयारी कर रहे कई छात्र मौत को गले लगा चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





