भारत
एक और छात्र ने की जीवन लीला समाप्त, IAS की तैयारी कर रहा था, क्या लिखा सुसाइड नोट में?
jantaserishta.com
8 Sept 2024 4:36 PM IST

x
सिविल सेवा परीक्षा की तैयार कर रहे एक 28 साल के छात्र ने खुदकुशी कर ली है.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सिविल सेवा परीक्षा की तैयार कर रहे एक 28 साल के छात्र ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने रविवार को कहा कि परीक्षा के अभ्यर्थी ने इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. उन्होंने बताया कि घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वर्तक नगर इलाके में हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को उस व्यक्ति के घर से एक 'सुसाइड' नोट मिला, जिसमें उसने अपने परिवार के सदस्यों से माफी मांगते हुए कहा कि वह सभी की बड़ी उम्मीदों को पूरा नहीं कर सका और उसके लिए इस दुनिया में जीवित रहना अब मुश्किल हो रहा है.
अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति के दोस्तों के अनुसार, वो शायद डिप्रेशन में था क्योंकि वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास नहीं कर सका. इसलिए उसने यह कदम उठाया. युवक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की आठवीं मंजिल पर स्थित अपने घर से कूद गया और जमीन पर गिर गया. उन्होंने बताया कि युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस को उसके घर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा, 'मेरे लिए इस दुनिया में जीवित रहना मुश्किल है, मेरे माता-पिता, भाइयों और सभी से माफी चाहता हूं, मैं बहुत ऊंची उम्मीदें पूरी नहीं कर सका, मैं उनसे प्यार करता था, मेरी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है.' शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि वर्तक नगर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





