भारत
कोटा में फिर एक छात्र ने की आत्महत्या, मेडिकल परीक्षा की कर रहा था तैयारी
jantaserishta.com
3 Aug 2023 2:49 PM IST

x
जयपुर: राजस्थान के कोटा में गुरुवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। इस साल कोटा में आत्महत्या की यह 17वीं घटना है। उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी मनजोत छाबड़ा ने साल की शुरुआत में नीट की तैयारी के लिए कोटा के एक कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था। गुरुवार सुबह छात्र अपने हॉ़स्टल में मृत पाया गया।
कुछ दिन पहले ही कोटा में एक और छात्र पुष्पेंद्र सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। वह नीट की तैयारी के लिए एक सप्ताह पहले ही आया था और अपने चचेरे भाई के साथ एक हॉस्टल में रह रहा था। पिछले कुछ वर्षों में कोटा में छात्रों की खुदकुशी के मामले बढ़े हैं और इस कारण कोटा शहर सुर्खियों में रहा है। पिछले साल कोटा में छात्रों की आत्महत्या के कम से कम 15 मामले दर्ज किये गये थे।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़राजस्थान पुलिसछात्रछात्र आत्महत्याकोटाRajasthanRajasthan NewsRajasthan PoliceStudentStudent SuicideKota
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





