भारत

फिर आई छात्र के आत्महत्या की खबर, सुसाइड हब बना कोटा!

jantaserishta.com
28 Sept 2023 12:28 PM IST
फिर आई छात्र के आत्महत्या की खबर, सुसाइड हब बना कोटा!
x
कोटा: राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने मौत को गले लगा लिया है। मृतक छात्र यूपी के महाराजगंज जिले का रहने वाला था। 12वीं कक्षा पास करने के बाद वह नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था। मृतक की पहचान तनवीर खान के तौर पर हुई है। वह एक साल से कोटा में रहकर सेल्फ स्टडी कर रहा था। छात्र के साथ उसके पिता और बहन भी रहते थे। बताया जा रहा है कि सुसाइड के समय बहन घर में मौजूद थी। घटना कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में घटित हुई है।
इससे पहले 18 सितंबर को कोटा में उत्तर प्रदेश में मऊ निवासी 17 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा प्रियम सिंह कोटा में पिछले डेढ़ साल से रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। छात्रा के पिता ने कोचिंग संस्थान पर कई गंभीर आरोप लगाए। पिता ने कहा कि संस्थान की तरफ से पढ़ाई का काफी प्रेशर था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story