भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक फिर पथराव

jantaserishta.com
6 April 2023 10:38 AM IST
वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक फिर पथराव
x

फोटो: सोशल मीडिया

4 घंटे देरी से रवाना हो पाई।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक फिर हुआ पथराव की घटना सामने आई है। ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटने की वजह से गुरुवार को निर्धारित प्रस्थान समय 4 घण्टे देरी से रवाना हो पाई। विशाखापत्तनम -सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में पिछले तीन महीने में पथराव की यह तीसरी घटना है। पथराव की वजह से सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। डिविजनल रेलवे मैनेजर के अनुसार यह ट्रेन विशाखापट्टनम स्टेशन से रखरखाव के लिए कोच केयर सेंटर जा रही थी, तभी उसपर पथराव किया गया।
वाल्टेयर डिवीजन रेलवे ने आधिकारिक तौर पर बताया कि बुधवार को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:45 बजे के बजाय 09:45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था। बदमाशों द्वारा पथराव के कारण सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। इससे पहले जनवरी में भी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में वंदे भारत ट्रेन पर मेंटेनेंस के दौरान ही पथराव हुआ था। विशाखापट्टनम में कांचरापलेम के पास वंदेभारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।
डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) अनूप कुमार सेतुपति ने के अनुसार घटना को लेकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा हैं। आरपीएफ आरोपियों की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story