Top News

एक और थप्पड़ कांड…थाने में भाजपा नेता को पड़ा

jantaserishta.com
8 Dec 2023 1:07 PM IST
एक और थप्पड़ कांड…थाने में भाजपा नेता को पड़ा
x

गोरखपुर: गोरखपुर के खजनी थाने में मंगलवार को भाजपा नेता को थप्पड़ मारने के आरोपी दरोगा आनंद कुमार को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार्रवाई की।

मंगलवार की दोपहर भाजपा नेता ने भूमि विवाद में दरोगा पर थाने में थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। घटना की सूचना पर भाजपा नेता थाने पर पहुंचे तो माहौल गरम हो गया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया था। खजनी थाना क्षेत्र के नंदापार में भूमि विवाद की शिकायत लेकर जैतपुर निवासी पिपरौली ब्लाक के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार गौड़ थाने पर पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान दरोगा आनंद कुमार ने पवन को थप्पड़ मार दिया। इसकी जानकारी पाकर बड़ी संख्या में भाजपाई जुट गए और आक्रोश जताने लगे।

थाने पर भाजपा नेताओं के जुटने की सूचना पाकर एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह पहुंचे और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को किसी तरह से शांत कराया। पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों का शांति भंग में चालान किया। इस मामले में देर रात एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने थाने में भाजपा नेता को थप्पड़ मारने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story