भारत

BJP को लगा एक और झटका, इस नेता ने ज्वाइन की TMC

jantaserishta.com
7 Oct 2021 4:43 PM IST
BJP को लगा एक और झटका, इस नेता ने ज्वाइन की TMC
x

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। गुरुवार को सब्यसाची दत्ता ने तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर ली है। बताते चलें कि 2019 में दुर्गा पूजा से पहले सब्‍यसाची ने टीएमसी का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इस बार दुर्गापूजा से पहले उन्होंने ममता बनर्जी की टीम में अपनी वापसी कर ली है। सब्यसाची से पहले बीजेपी के कई नेता TMC ज्वाइन कर चुके हैं। जिसमें मुकुल रॉय, तन्‍मय घोष, सौमेन रॉय, बिश्वजीत दास का नाम शामिल है। इसके अलावा बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाने वाले बाबुल सुप्रियो ने भी ममता बनर्जी की टीम को चुना है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story