भारत

अयोध्या के एक और संत ने की सपा नेता का सिर कलम करने वाले को इनाम की घोषणा

jantaserishta.com
30 Jan 2023 9:29 AM IST
अयोध्या के एक और संत ने की सपा नेता का सिर कलम करने वाले को इनाम की घोषणा
x

फाइल फोटो

आयोध्या (आईएएनएस)| अयोध्या में एक और संत ने रामचरितमानस का अपमान करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने यह एलान किया है।
इससे पहले तपस्वी छावनी के परमहंस दास ने मौर्य की जीभ काटने वाले को 500 रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।
पूर्व मंत्री और सपा नेता मौर्य ने हाल ही में यह आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया था कि रामचरितमानस के कुछ छंदों ने समाज के एक वर्ग का अपमान किया है।
परमहंस दास ने मौर्य को पार्टी का महासचिव बनाए जाने पर भी सपा की आलोचना की।
उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पार्टी का महासचिव बना दिया है।"
इस दौरान मौर्य ने कहा, "धर्म के नाम पर आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को अपमानित करने की साजिशों का मैं विरोध करता रहूंगा। जिस तरह कुत्तों के भौंकने से हाथी बेफिक्र रहता है और अपना रास्ता नहीं बदलता, मैं भी अपनी राह नहीं बदलूंगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story