भारत

महंत यति नरसिंहानंद का एक और भड़काऊ बयान, कही ये बात

jantaserishta.com
3 April 2022 9:21 PM IST
महंत यति नरसिंहानंद का एक और भड़काऊ बयान, कही ये बात
x
बड़ी खबर

महंत यति नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान वाला एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो दिल्ली के बुराड़ी मैदान में हुई हिंदू महापंचायत का बताया जा रहा है. हेट स्पीच की वजह से मुकदमा झेल रहे डासना के महंत यति नरसिम्हानंद ने जमकर भड़काऊ बयानबाजी की. यति नरसिंहानंद ने कहा- मर्द वही है जो अपने पास हथियार रखे और उनसे प्यार करे.

'2029 में इस देश का प्रधानमंत्री मुसलमान होगा और...'
महापंचायत में हिंदू धर्म के कई संत महात्मा पहुंचे थे और सबने शालीनता से अपनी- अपनी बात रखी. लेकिन यति नरसिंहानंद के बोल कुछ अलग ही नजर आए. यति नरसिंहानंद ने कहा कि 2039 तक में इस देश का प्रधानमंत्री मुसलमान होगा. अपने भाषण के दौरान यति नरसिंहानंद ने कश्मीर फाइल्स मूवी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जैसे कश्मीरी अपनी जमीन जायदाद बहन बेटियों को छोड़कर भागे थे, आने वाले वक्त में ठीक ऐसा ही नजारा देश की अन्य जगहों पर भी होगा.
'इस देश के हर मुसलमान ने कसम खाई है कि...'
यति धर्म संसद में मौजूद लोगों को भड़काते हुए बोले- 2029, नहीं तो 2034, नहीं तो 2039 तक इस देश का प्रधानमंत्री मुस्लिम जरूर होगा. नरसिंहानंद ने कहा कि राम जन्मभूमि को कोर्ट की लड़ाई के बाद हमने जीत लिया है और वहां मंदिर भी बन रहा है लेकिन इस देश के हर मुसलमान ने कसम खाई है कि जब देश का निजाम बनेगा तब सबसे पहला काम राम मंदिर को तोड़ने का करेंगे.
'मर्द वही जो अपने हाथ में हथियार रखे'
अपने तर्कों का हवाला देते हुए यति ने कहा कि अपनी बहन-बेटियों की रक्षा करने के लिए हथियार रखें और असली मर्द वही होता है जो अपने हाथ में हथियार रखता है और उनसे प्यार करता है. बता दें कि 5 कानूनों की मांग को लेकर इस हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story