कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने छोड़ा साथ, दिया इस्तीफा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। शक्ति विधान के पोस्टर दिखने वालीं पार्टी नेता वंदना ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने का ऐलान कर दिया है। वह पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की बजाय नए चेहरों को ज्यादा तरजीह दिए जाने से नाराज हैं। वंदना ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं देती हैं। वह दो साल से उनसे नहीं मिल पाई हैं। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। वह भी टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





