
x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
हैदराबाद: तेलंगाना के जोगुलंबा गडवाल जिले में शुक्रवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना स्पेशल पुलिस (टीजीएसपी) के कांस्टेबल वेंकटेश्वरलू (2 वर्षीय7) ने एर्रावल्ली स्थित अपने आवास पर फांसी लगाई।
पुलिस के अनुसार, वेंकटेश्वरलू गडवाल में टीजीएसपी की 10वीं बटालियन में सेवारत थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कांस्टेबल ने पारिवारिक समस्याओं के कारण यह चरम कदम उठाया। हालांकि, तेलंगाना में हाल ही में कई पुलिसकर्मियों की ओर से आत्महत्या करने के मामला सामने आए हैं। पिछले महीने हैदराबाद में एक 35 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। अंबरपेट पुलिस मुख्यालय में राइटर के तौर पर काम करने वाले एम. चंद्रशेखर ने कथित तौर पर आधी रात के करीब एक महिला को वीडियो कॉल किया और बताया कि वह फांसी लगाने जा रहे हैं।
महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जब तक पुलिस टीम उनके घर पहुंची, तब तक वह फांसी लगा चुके थे। अगस्त में, हैदराबाद के एलबी नगर एसीपी कार्यालय में एक 25 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की थी। एसीपी कार्यालय में ई-कॉप्स डेस्क पर कार्यरत जे. साई कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम दो पत्र छोड़े थे, जिनमें कहा गया था कि उन्हें अपनी मौजूदा पोस्टिंग पसंद नहीं है और वह एलबी नगर पुलिस स्टेशन में अपनी पिछली ड्यूटी पर लौटना चाहते हैं।
जुलाई में, तेलंगाना पुलिस मुख्यालय में एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। नलगोंडा जिले के रहने वाले स्वामी (40 वर्षीय) डीजीपी कार्यालय में तैनात थे।
पुलिसकर्मियों की ओर से आत्महत्याओं की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद ने 10 सितंबर को 'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' के अवसर पर 93,000 पुलिसकर्मियों से विशेष अपील की थी। डीजीपी ने उनसे आर्थिक या व्यक्तिगत समस्याओं से निपटने के लिए आत्महत्या का सहारा न लेने की अपील की थी। उन्होंने उन्हें शराब, नशीली दवाओं और गांजे से दूर रहने की चेतावनी दी और अन्य सामाजिक बुराइयों से भी बचने का आग्रह किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





