
x
DEMO PIC
इलाके में हड़कंप.
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के नागांव जिले में बुधवार को एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वन अधिकारियों के अनुसार, जिले के कलियाबोर क्षेत्र के लेंगटेंग गांव में एक जंगली हाथी ने कुछ घरों को तहस-नहस कर दिया।
गांव के निवासी अजीत चौरा ने हाथी को भगाने की कोशिश की तो उसने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अजीत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, बीते कुछ वर्षों से असम में मानव-हाथी संघर्ष बढ़ा है। दो दिन पहले तमुलपुर जिले में जंगली हाथियों ने कहर बरपाया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तमुलपुर जिले के गुआबाड़ी इलाके में सोमवार को एक व्यक्ति को उसके घर के पास हाथी ने कुचल कर मार डाला। मृतक की पहचान राजेन प्रधान के रूप में हुई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





