भारत

एक और पाकिस्तानी जासूस, खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही

jantaserishta.com
29 May 2025 1:31 PM IST
एक और पाकिस्तानी जासूस, खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही
x
सरकारी कर्मचारी निकला.
जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर से पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी और कांग्रेस के सीनियर नेता के पूर्व निजी सहायक को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए कथित पर जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिया है. सूत्रों का कहना है कि वह 6-7 बार पाकिस्तान जा चुका है. वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा.
राजस्थान सीआईडी और जयपुर से आई खुफिया विशेष टीमों ने जैसलमेर के एक सरकारी विभाग कार्यालय से शकूर खान को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने बताया कि शकूर खान जैसलमेर का रहने वाला है जो वर्तमान में रोजगार ऑफिस में कार्यरत है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात था.
अधिकारियों को संदेह है कि शकूर खान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है. खुफिया एजेंसियां कुछ वक्त से उनकी निगरानी कर रही थीं, क्योंकि उन्हें पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी के साथ उनके कथित संबंधों और ISI से संभावित संपर्कों की जानकारी मिली थी.
जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने हिरासत की पुष्टि करते हुए कहा, 'संदिग्ध एक्टिविटी में उनके संलिप्तता के बारे में हायर हेडक्वार्टर से जानकारी मिली थी, इसी आधार पर हमने उन्हें वेरिफिकेशन और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.'
जांच में ये भी पता चला है कि शकूर खान पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सालेह मोहम्मद के निजी सहायक के तौर पर काम कर चुका है. वह दोनों एक गांव के रहने वाले हैं.
सूत्रों के अनुसार, खुफिया टीम ने खान के मोबाइल फोन में कई अज्ञात पाकिस्तानी नंबर पाए, जिनका खान कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके. पूछताछ के दौरान खान ने स्वीकार किया कि वे पिछले कुछ सालों में 6-7 बार पाकिस्तान जा चुका है.
अधिकारियों के अनुसार, खान के मोबाइल फोन में अभी तक कोई सैन्य-संबंधी वीडियो या संवेदनशील सामग्री नहीं मिली है. हालांकि, उनके डिवाइस से कई पोस्ट डिलीट किए गए पाए गए हैं. खुफिया एजेंसियों द्वारा उनके दो बैंक खातों सहित वित्तीय रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.
सूत्रों ने बताया, 'कुछ वक्त से उनकी एक्टिविटियों पर नजर रखी जा रही थी. पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी के साथ उसके संबंध और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संभावित संपर्क की जानकारी के आधार पर जयपुर की खुफिया टीम ने कार्रवाई की.'
शकूर खान के पकड़े जाने के बाद बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक शकूर खान पर पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करने के पुख्ता सबूत मिले हैं. वह सीमावर्ती इलाकों की गोपनीय सूचनाएं पाक अधिकारियों से साझा करता था. सकूर खान सरकारी कर्मचारी है और कई बार सरकार को बिना बताए पाकिस्तान की यात्रा भी कर चुका है. कांग्रेस के खून में ही पाकिस्तान-परस्ती है.'
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि शकूर खान को आगे की पूछताछ के लिए जयपुर केंद्रीय जांच सेंटर ले जाया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story