गोरखपुर में एक और हत्या, फ्री शराब नहीं देने पर बदमाशों ने वेटर को पीट-पीटकर मार डाला

गोरखपुर में मनीष हत्याकांड को लेकर मचा बवाल अभी थमा भी नहीं है कि यहां एक और हत्या हो गई है। जिले के रामगढ़ताल इलाके में गुरुवार रात को हिस्ट्रीशीटर के भाई और उसके साथियों ने एक कर्मचारी को पीट-पीटकर मार डाला। कर्मचारी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उन्हें फ्री में शराब देने से मना कर दिया। इस बात से आग बबूला हुए हिस्ट्रीशीटर के भाई और साथियों ने उसकी हॉकी और डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। कर्मचारी को छुड़ाने गए उसके साथी को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। मनबढ़ों के हमले से कोई काउंटर तो कोई मेज के नीचे छिप गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





