भारत

शिवसेना से एक और विधायक बागी हुए, फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे को झटका!

jantaserishta.com
4 July 2022 10:41 AM IST
शिवसेना से एक और विधायक बागी हुए, फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे को झटका!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: फ्लोर टेस्ट से पहले NCP नेता अजित पवार को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया गया है.

फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव गुट के एक और विधायक बागी हो गये हैं. सूत्रों के मुताबिक, वह शिंदे गुट के साथ जाएंगे. बता दें कि उद्धव गुट के विधायकों पर सदस्यता जाने की तलवार लटक रही है. विधायक ने उद्धव गुट छोड़ने का फैसला शायद इसी वजह से लिया हो.
संजय राउत ने कहा कि बीजेपी-शिंदे गुट अस्थाई है. वे लोग जनता के सामने नहीं जा सकेंगे. जब ये विधायक शिवसेना में थे तब शेर थे. इन (बागी) विधायकों को किस चीज का डर है? ये लोग जब मुंबई पहुंचे तो इनके साथ इतनी सुरक्षा थी जितनी कसाब की भी नहीं थी.
बीजेपी विधायक जयकुमार रावल ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे के पक्ष में कल से ज्यादा वोट पड़ेंगे. बता दें कि स्पीकर के चुनाव में बीजेपी के राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story