योगी सरकार के एक और मंत्री दारा सिंह चौहान का इस्तीफा, अखिलेश यादव के साथ दिखे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मंत्री दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह उत्तर प्रदेश के दूसरे मंत्री हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कैबिनेट और बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. बताया जा रहा है कि राज्य के चार अन्य विधायकों ने भी उनके समर्थन में भाजपा को अलविदा कह दिया है. दारा सिंह चौहान उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) में वन्य एवं पर्यावरण मंत्री हैं. दारा सिंह चौहान मऊ की बधुबन सीट से विधायक हैं.
'सामाजिक न्याय' के संघर्ष के अनवरत सेनानी श्री दारा सिंह चौहान जी का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 12, 2022
सपा व उसके सहयोगी दल एकजुट होकर समता-समानता के आंदोलन को चरम पर ले जाएँगे… भेदभाव मिटाएँगे! ये हमारा समेकित संकल्प है!
सबको सम्मान ~ सबको स्थान!#मेला_होबे pic.twitter.com/rGxMYUyvsd
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





