भारत

कुतुबमीनार की तरह दिखने वाली एक और मीनार रिनोवेशन के बाद पर्यटकों के लिए खोली गई

jantaserishta.com
2 Jan 2023 1:20 PM IST
कुतुबमीनार की तरह दिखने वाली एक और मीनार रिनोवेशन के बाद पर्यटकों के लिए खोली गई
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में हस्तसाल मीनार को रेनोवेशन के बाद दोबार टूरिस्टों के लिए खोल दिया गया है। यह मुगलकालीन हस्तसाल मीनार दिल्ली के वेस्ट में स्थित है। मुगलकाल में बनी कुतुब मीनार की तरह दिखने वाली इस मीनार की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। और उसके बाद इसका रिनोवेशन करवाया गया है। आपको बता दे कि हस्तसाल की मीनार को 1650 में मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था। पहले यह मीनार 5 मंजिल हुआ करती थी। लेकिन अब सिर्फ 3 मंजिल ही बची है। इस मीनार को बनाने के लिए लाल रंग के पत्थर का प्रयोग किया गया है। इस मीनार की ऊंचाई 17 मीटर है। मीनार में ऊपर तक जाने के लिए एक पतली सीढ़ी बनी है। और इस मीनार के अंदर एक सुरंग भी मौजूद है। उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक मीनार की यह सारी चीजें पर्यटकों को बहुत लुभाएंगी।
कुतुबमीनार की तरह दिखने वाली हस्तसाल मीनार के परिसर को आम लोगों के लिए जब से खोला गया है। तब से यह पर्यटकों और स्थानीय लोगों लोगों का फेवरिट हालीडे डेस्टिनेशन बन गया है।
यह मीनार 5 मंजिला थी, लेकिन अब इसका सिर्फ आधा हिस्सा ही बचा है। स्थानीय लोगों और पर्यटको की मांग है कि यहां पर लाइट की व्यवस्था की जाए जिससे इसे हम रात में निहार सकें।
सभी ऐतिहासिक इमारतों की तरह हस्तसाल मीनार परिसर को भी सूरज उगने के बाद खोला जाता है। और सूरज डूबते ही इसको बंद कर दिया जाता है। हस्तसाल मीनार दिल्ली का एक अच्छा टूरिस्ट स्पॉट बनकर उभर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story