भारत

मुंबई में एक और बड़ा हादसा...दहिसर में तीन मंजिला इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौत

jantaserishta.com
11 Jun 2021 6:29 AM IST
मुंबई में एक और बड़ा हादसा...दहिसर में तीन मंजिला इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौत
x

ani 

बड़ी खबर

मुंबई के मलवनी के बाद अब दहिसर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक तीन मंजिला इमारत ढह गई है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. फायर ब्रिगेड मोके पर पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार मृतक का नाम प्रद्युम्न सरोज बताया जा रहा है.

इससे पहले मलवनी इलाके में तीन मंजिला इमारत की दो मंजिलों के पास के एक मंजिला मकान पर गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी. घटना में सात अन्य लोग घायल हो गए थे. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई में उपनगरीय मलाड के मलवनी इलाके में अब्दुल हमीद रोड के न्यू क्लेक्टर कम्पाउंड में बुधवार रात करीब सवा 11 बजे यह हादसा हुआ, जिस दिन मुंबई में दिन भर भारी बारिश हुई.
पुलिस ने कहा- अवैध थी इमारत
पुलिस ने बताया कि जर्जर इमारत का निर्माण अवैध रूप से किया गया था. पिछले महीने मुंबई तट के करीब से गुजरे चक्रवात ताउते में उसको काफी नुकसान हुआ था. पुलिस ने बताया कि उसके ठेकेदार को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
महाराष्ट्र सरकार ने मकान ढहने से मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, जबकि केंद्र सरकार उन्हें अतिरिक्त दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देगा. महानगरपालिका के अधिकारियों ने पहले बताया था कि एक मंजिला मकान ढह गया है और अब उसने तीन मंजिला इमारत के ढहने की जानकारी दी.
तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मी
शहर के पी-नार्थ वार्ड के कार्यवाहक वार्ड अधिकारी संतोष धोंडे ने बताया कि तीन मंजिला इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पास ही के एक मंजिला मकान पर गिर गई. बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि हादसे में आठ बच्चों और तीन वयस्क लोगों की मौत हो गई है. सात अन्य घायल हुए हैं और उनमें से एक की हालत गंभीर है. मलबे से निकाले गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मृतकों की पहचान, साहिल सरफराज सैय्यद (9), आरिफा शेख (9), शफीक मोहम्मद सलीम सिद्दीकी (45), तौसीफ शफीक सिद्दीकी (15), आलीशा शफीक सिद्दीकी (10), अल्फीसा शफीक सिद्दीकी (डेढ़ वर्ष), आफिना शफीक सिद्दीकी (6), इशरत बानो शफीक सिद्दीकी (40), रहीसा बानो रफीक सिद्दीकी (40), तहेस शफीक सिद्दीकी (12) और जॉन इरन्ना (13) के रूप में हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story