भारत

जानवरों पर कहर: एक और शेर की कोरोना से मौत, तीन शेरों की हालत गंभीर, जाने कहां?

jantaserishta.com
17 Jun 2021 10:43 AM IST
जानवरों पर कहर: एक और शेर की कोरोना से मौत, तीन शेरों की हालत गंभीर, जाने कहां?
x

फाइल फोटो 

चिड़ियाघर को कोविड फ्री रखने की कोशिश...

तमिलनाडु में चेन्नई के पास वंदालुर में स्थित अरिगनार अन्ना प्राणी उद्यान में एक और शेर की कोविड 19 से बुधवार सुबह मौत हो गई है. दरअसल चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दो हफ्तों में ये दूसरी मौत है. इससे पहले एक शेरनी ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था. 12 साल के एशियाई नर शेर की मौत की पुष्टि करते हुए एएजेडपी के उपनिदेशक ने बताया कि पथबनाथन नाम के शेर को चिड़ियाघर के सफारी क्षेत्र में रखा गया था.

इसके साथ ही उपनिदेशक ने अपने बयीन में कहा कि 'राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन जून को इस शेर के नमूनों में कोविड 19 संक्रमण मिला था, जिसके बाद से शेर का इलाज चल रहा था. जानकारी के मुताबिक इससे पहले तीन जून को भी चिड़ियाघर में नीला नाम की शेरनी की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी. वहीं चिड़ियाघर के 14 में से सात शेर कोविड 19 की चपेट में आ गए हैं.
तीन शेरों की हालत गंभीर
अधिकारियों के मुताबिक कोविड से संक्रमित तीन शेरों की हालत गंभीर बनी हुई है. चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक और तमिलनाडु पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शेर जल्द से जल्द ठीक हो सकें.
जानकारी के मुताबिक पशुओं में कोविड 19 संक्रमण का पता चलने के बाद से चिड़ियाघर प्रबंधन हर संभव प्रयास कर रहा है, जिससे कि अन्य जानवरों तक इस वायरस का प्रसार ना हो सके. वहीं जानवरों के बाड़े संक्रमण मुक्त किए जा रहे हैं और कर्मचारियों के लिए पीपीई किट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story