भारत
एक और जिंदगी लील ली...स्कूटी सवार दुकानदार नाले में गिरा, फिर...
jantaserishta.com
24 Feb 2026 8:46 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट क्षेत्र के पटेल नगर स्थित रॉयल ग्रीन होटल के सामने रविवार देर रात रहस्यमय परिस्थितियों में एक 48 वर्षीय दुकानदार की नाले में गिरकर मौत हो गई. घटना की सूचना 22 तारीख की रात 11:54 बजे पीआरबी-4763 के माध्यम से सिहानीगेट थाना पुलिस को मिली. जिसमें बताया गया कि होटल के सामने एक व्यक्ति नाले में गिरा हुआ है और उसकी स्कूटी सड़क किनारे पड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी देने वाले रितेश ने पुलिस को बताया कि वह मोहन नगर की ओर से आ रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे गिरी स्कूटी नंबर UP14 DM 6113 पर पड़ी. जिसकी लाइट जल रही थी. शक होने पर उन्होंने आसपास देखा तो पास के नाले में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला. मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से व्यक्ति को नाले से बाहर निकाला गया और तुरंत एमएमजी अस्पताल भिजवाया गया. साथ ही डायल-112 पर भी सूचना दी गई. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया.
स्कूटी के पंजीकरण विवरण के आधार पर मृतक की पहचान शंकर लाल गर्ग के रूप में हुई है. जो डासना गेट, थाना कोतवाली गाजियाबाद के रहने वाले थे. जिनकी उम्र लगभग 48 वर्ष थी. मृतक की पहचान की पुष्टि उनके बड़े भाई योगेश गर्ग ने की. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक प्रतिदिन रात में दुकान बंद करने के बाद कूड़ा फेंकने जाते थे और केसरी माता मंदिर में पूजा कर घर लौटते थे. घटना की रात भी वह इसी क्रम में घर से निकले थे.
घटनास्थल का निरीक्षण एसीपी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन किसी अन्य वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के स्पष्ट साक्ष्य सामने नहीं आए. स्कूटी के परीक्षण में भी किसी प्रकार की टक्कर के निशान नहीं पाए गए. प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि स्कूटी पर रखी प्लास्टिक की बाल्टी के कारण वाहन असंतुलित होकर नाले की ओर मुड़ गया और यह हादसा हो गया.
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है, जबकि परिजनों में घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है.
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़नाले में गिरकर मौतनालाGhaziabadGhaziabad Newsdeath by falling into draindrain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





