भारत

पबजी की लत में गई एक और जान, पढ़े पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
13 Jun 2022 9:54 AM IST
पबजी की लत में गई एक और जान, पढ़े पूरी स्टोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पटना: मोबाइल गेम पबजी की लत इतनी बुरी है कि बच्चे, किशोर और यहां तक कि युवा भी खौफनाक कदम उठा रहे हैं। पबजी की लत के शिकार बच्चे कभी खुद की जान जोखिम में डालते हैं तो कभी दूसरों की जान लेने की कोशिश भी कर लेते हैं। ताजा मामला पटना जिले के अथमलगोला से आया है। यहां पिता ने पबजी खेलने से मना किया तो एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

खबर के मुताबिक अथमलगोला थाना इलाके के बहादुरपुर गांव में रहने वाले राजा कुमार को पबजी की लत थी। पिता रमाकांत ने कई बार अपने बेटे को पबजी खेलने से मना किया। इससे नाराज होकर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर रविवार को आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का केस दर्ज कराया गया है।
पबजी की लत बच्चों और किशोरों का भविष्य बर्बाद कर रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक किशोर को पबजी खेलने से मना किया तो उसने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी।
विशेषज्ञों का मानना है कि पबजी गेम एक नशा बनता जा रहा है। इसकी लत से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य कमजोर होता जा रहा है। इससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। इस गेम से उनका शारीरिक विकास भी रुक रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story