भारत

एक और घटना: वंदे भारत एक्सप्रेस से फिर मवेशी टकरा गए, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
7 Oct 2022 6:41 PM IST
एक और घटना: वंदे भारत एक्सप्रेस से फिर मवेशी टकरा गए, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

लगातार दूसरी घटना सामने आई है.
अहमदाबाद: गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस से मवेशियों के टकराने की लगातार दूसरी घटना सामने आई है. शुक्रवार को हुए इस हादसे में ट्रेन के आगे का हिस्सा थोड़ा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुआ है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं घटना को लेकर रेलवे की ओर से मवेशियों के मालिकों पर केस दर्ज कराया गया है.
वतवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 147 के तहत केस दर्ज किया गया था, जो रेलवे के किसी भी हिस्से में अनधिकृत प्रवेश और उसकी संपत्ति के दुरुपयोग से संबंधित है.
इन हादसों पर रेल मंत्री की सफाई भी आई है. गुजरात के आणंद में बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव अपरिहार्य है और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story