भारत
एक और IAS अफसर ईडी के रडार पर, राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
jantaserishta.com
29 July 2023 10:42 AM IST

x
मचा हड़कंप.
रांची: झारखंड में अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने राज्य सरकार से सीनियर आईएएस के श्रीनिवासन के बारे में रिपोर्ट मांगी है। वह राज्य में खान एवं उद्योग सचिव सहित कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। ईडी ने सरकार के गृह विभाग से जानना चाहा है कि श्रीनिवासन पर पूर्व में कोई एफआईआर दर्ज हुई है या किसी तरह की जांच हुई है तो उसका ब्यौरा, कॉपी और चार्जशीट उपलब्ध कराई जाए। ईडी ने राज्य के पत्र की कॉपी राज्य के पुलिस मुख्यालय और एंटी करप्शन ब्यूरो को भेजी है।
झारखंड के खनन घोटाले में जांच के दौरान ईडी ने पूर्व खान सचिव पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। वह पिछले एक साल से जेल में हैं। सिंघल के पहले खान और उद्योग विभाग के सचिव के पद पर के श्रीनिवासन पोस्टेड थे। उस समय उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित छह से ज्यादा शिकायतें एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) तक पहुंची। उस समय उन पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एसीबी ने मंत्रिमंडल सचिवालय तथा निगरानी विभाग से अनुमति मांगी थी।
हालांकि, उन पर एफआईआर की अनुमति तो सरकार ने नहीं दी पर उनका स्थानांतरण कर दिया गया था। गौरतलब है कि श्रीनिवासन हाल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव के पद से हटाए गए हैं। उनपर कैबिनेट के फैसलों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। अब वे ईडी की जांच के रडार पर आ गए हैं। माना जा रहा है कि सरकार से मांगी गई रिपोर्ट मिलते ही ईडी इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





