देशवासियों के लिए एक और खुशखबरी, स्पूतनिक V वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल को मिली हरी झंडी

भारत में आज से कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है. वहीं कोरोना की वैक्सीन बना रही एक और कंपनी डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज को स्पूतनिक V के फेज-3 ट्रायल की इजाजत मिल गई है. स्पूतनिक V रूस की कंपनी द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन है. ये वैक्सीन अभी प्रायोगिक अवस्था में है. डीसीजीआई ने डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज को कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल करने की अनुमति दी है. हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज का कहना है कि तीसरे चरण में 1500 लोगों पर इस वैक्सीन का परीक्षण पहले किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





