भारत

गैंगरेप की एक और घटना: आधा दर्जन युवकों ने दो लड़कियों का किया अपहरण, फिर पहाड़ियों पर की हैवानियत

jantaserishta.com
19 Oct 2020 12:48 PM IST
गैंगरेप की एक और घटना: आधा दर्जन युवकों ने दो लड़कियों का किया अपहरण, फिर पहाड़ियों पर की हैवानियत
x
घर में घुसकर...

राजस्‍थान में रेप व गैंगरेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बार का मामला जालोर जिले के भीनमाल थाना इलाके का है, जहां गैंगरेप की घटना सामने आई है. यहां आधा दर्जन युवक एक गांव से दो नाबालिग लड़कियों को उठाकर ले गए और उनके साथ पहाड़ियों पर गैंगरेप किया.

गैंगरेप के बाद आरोपी लड़कियों को जसवंतपुरा थाना इलाके के राजपुरा में सुंधामाता की पहाड़ियों पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए.

गैंगरेप की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लड़कियों को अचेत और घायल अवस्था में भीनमाल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. वहां उनका इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, चेतनराम, अशोक, तेजाराम, पीराराम भील और दो अन्य ने पीड़ि‍त परिवार के घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी और उसकी नाबालिग चचेरी बहन का अपहरण कर लिया. उसके बाद आरोपी दोनों को जसवंतपुरा के राजपुरा गांव ले गए. वहां पहाड़ियों पर आरोपियों ने दोनों के साथ गैंगरेप किया.

गैंगरेप के बाद आरोपी दोनों लड़कियों को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक एक अभियुक्त को ह‍ि‍रासत मेेंं लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है. वहीं अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story