
x
DEMO PIC
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक चौंकाने वाली घटना में एक तेंदुआ घर की दीवार फांदकर आंगन में खेल रही पांच साल की बच्ची को खींच ले गया। घायल बच्ची यामिनी को बाद में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लड़की के पिता टिकेंद्र सिंह ने कहा कि यामिनी खाना खाने के बाद घर के आंगन में अकेली खेल रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। यह रेहड़ क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर दूसरी घटना है। घटना मंगलवार देर रात को बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र के मच्छमार गांव के बाहरी इलाके में हुई।
वन अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए हैं। वन विभाग की टीम की गश्त बढ़ा दी गई है। इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है।
वन अधिकारी ने आशंका व्यक्त की कि दोनों घटनाओं को एक ही तेंदुए ने तो अंजाम नहीं दिया, इसकी जांच के लिए मेरठ और मुरादाबाद से वन्यजीव विशेषज्ञों की टीमें बुलाई जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि बिजनौर जिले के रेहड़ क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर दूसरी घटना है। इससे पहले उदयपुर गांव में सोमवार को घर आंगन में खेल रही एक पांच साल की बच्ची अर्शी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
रेहड़ अमनगढ़ टाइगर रिजर्व के पास गन्ने और गेहूं के खेतों से घिरा एक अपेक्षाकृत निर्जन क्षेत्र है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





