भारत
पुलिसकर्मी पर एक और FIR, पीड़ित महिला ने कही ये बात, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
29 Nov 2022 6:10 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
छेड़छानी के आरोप में निलंबित चल रहे दरोगा पर एक और केस दर्ज किया गया है.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले तैनात छेड़छानी के आरोप में निलंबित चल रहे दरोगा पर एक और केस दर्ज किया गया है. पीड़ित महिला का कहना है कि जमानत से रिहा होने के बाद आरोपी दरोगा उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है. साथ ही उसे फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है.
पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. वहीं, इस मामले पर सीओ सलेमपुर देवानंद ने बताया कि ऑडियो और तहरीर के आधार पर दरोगा आदित्य सम्राट और उसके दोस्त के खिलाफ धारा 507 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है.
बता दें, एक साल पहले सलेमपुर कोतवाली में दरोगा आदित्य सम्राट तैनात था. आदित्य ने यहां रहने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया. जब यह मामला SP के संज्ञान में आया, तो उसे निलंबित कर दिया गया. इस दौरान वह समेलपुर क्षेत्र में तैनात था.
27 फरवरी को निलंबित दरोगा ने अपने मोबाइल से खुद की एक तस्वीर और वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर डालकर वायरल कर दिया. इसमें वो नग्न अवस्था में था और महिला पूरे कपड़े पहने थी. इस पर महिला ने खुद को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए दरोगा के खिलाफ थाने में तहरीर दी.
केस दर्ज होने पर फरार हो गया था दरोगा
दरोगा के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद वो फरार हो गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आदित्य सम्राट देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर मौजूद है और वहां से भागने की फिराक है.
इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. कुछ दिन बाद वो जमानत से रिहा होकर बाहर आया. इसके बाद वो अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला को लगातर धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव बनाता रहा. इस पर महिला ने एसपी से आरोपी की शिकायत की और उसके खिलाफ फिर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





