भारत

अतीक अहमद के दो बेटों पर एक और FIR दर्ज, रंगदारी मांगने का आरोप

Nil dhankar
27 April 2023 7:28 AM IST
अतीक अहमद के दो बेटों पर एक और FIR दर्ज, रंगदारी मांगने का आरोप
x

यूपी। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की मौत के बाद भी उसके गुर्गों अपने खौफ का साम्राज्य बरकरार रखने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। यही वजह है कि उन्होंने लखनऊ के एक बिल्डर से 5 करोड़ की रंगादारी मांगी है। यह आरोप लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि अतीक अहमद का करीबी रहा लखनऊ का बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम है।

मोहम्मद मुस्लिम ने लखनऊ के खुल्दाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने अतीक के बड़े बेटे मोहम्मद उमर , छोटे बेटे अली, अतीक के गुर्गे असाद कालिया ,अतीक के गनर रहे कौशाम्बी के ऐथेशाम, चकिया के नुसरत और अजय पर मुकदमा दर्ज कराया है।

मोहम्मद मुस्लिम का आरोप है कि अतीक के बेटों के कहने पर इन लोगों ने उससे 5 करोड़ की रंगदारी मांगी और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। खुल्दाबाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अतीक का बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बन्द है। छोटा बेटा अली प्रयागराज की नैनी जेल में बन्द है। अतीक का गुर्गा असाद कालिया अभी 4 दिन पहले पकड़ा गया है।


Next Story