भारत

यमुनोत्री धाम में एक और महिला श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, यात्रा के दो दिनों में तीन मौतें

jantaserishta.com
12 May 2024 1:09 PM IST
यमुनोत्री धाम में एक और महिला श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, यात्रा के दो दिनों में तीन मौतें
x
उत्तरकाशी/यमुनोत्री: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का रविवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूरी तरह आगाज हो गया। हर दिन यहां हजारों की संख्या में लोग धाम में दर्शन करने आ रहे हैं। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले अभी सिर्फ दो ही दिन हुए हैं और यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं में से अब तक तीन की मौत हो चुकी है।
केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुले थे। यमुनोत्री धाम में 10 मई को ही दो श्रद्धालुओं की अलग-अलग स्थान पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। यात्रा के दूसरे दिन शनिवार 11 मई को भी यमुनोत्री धाम में एक ओर श्रद्धालु की मौत हो गई। महिला तीर्थ यात्री की मृत्यु भी हृदय गति रुकने से हुई है।
जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम के दर्शन करने जा रही मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली संपत्तिबाई (62) की जानकी चट्टी के निकट बेहोश हो गई थी। अन्य तीर्थ यात्रियों ने महिला तीर्थ यात्री को जानकी चट्टी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story