भारत

एक और धन कुबैर: 2000 और 500 के नोटों का पहाड़ दिखा, 6 ठिकानों पर ईडी की टीम ने मारा छापा

jantaserishta.com
10 Sept 2022 3:21 PM IST
एक और धन कुबैर: 2000 और 500 के नोटों का पहाड़ दिखा, 6 ठिकानों पर ईडी की टीम ने मारा छापा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/ANI

कैश गिनने के लिए नोट गिनने की मशीनें मंगाई गई हैं।
कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोबाइल एप्लिकेशन धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में कोलकाता में एक व्यापारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों का कहना है कि यह रेड छह स्थानों पर की जा रही है। बताया जा रहा है परिसरों से कैश का अंबार मिला है। कैश गिनने के लिए नोट गिनने की मशीनें मंगाई गई हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईडी अधिकारियों की एक टीम ने बैंक अधिकारियों के साथ शनिवार को कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में कारोबारी नासिर खान के परिसरों में छापेमारी की और सात करोड़ रुपये नकद और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए। ईडी सूत्रों का कहना है कि छापेमारी चल रही है और बरामद नकदी की सही मात्रा का पता लगाने के लिए कैश काउंटिंग मशीनें लाई गई हैं।
कारोबारी के आवास पर ईडी की छापेमारी के बीच इलाके में केंद्रीय बलों को भारी मात्रा में तैनात किया गया है। यह तलाशी उन कारोबारियों पर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है जिन पर ईडी को धनशोधन में शामिल होने का संदेह है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story