भारत

ट्रेन को पलटाने की एक और साजिश का पर्दाफाश, रेलवे को लगातार बनाया जा रहा निशाना!

jantaserishta.com
10 Sept 2024 9:25 AM IST
ट्रेन को पलटाने की एक और साजिश का पर्दाफाश, रेलवे को लगातार बनाया जा रहा निशाना!
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा हड़कंप.
अजमेर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाद अब राजस्थान में भी मालगाड़ी को पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है. अजमेर के सरधना में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के दो ब्लॉक रखकर मालगाड़ी को डीरेल करने की कोशिश की गई. इसको लेकर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. इससे पहले कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई थी. इसके लिए रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रखा गया था. रेलवे लाइन के पास पेट्रोल और बारूद भी बरामद किया गया था.
जानकारी के अनुसार, अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र से गुजरने वाली डीएफसीसी ट्रैक पर रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने दो जगह करीब 70 किलो वजन के सीमेंट ब्लॉक रखकर ट्रैन को डीरेल करने का कोशिश की. गनीमत रही कि ट्रैन सीमेंट ब्लॉक को तोड़ती हुई आगे निकल गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
इसको लेकर डीएफसीसी के कर्मचारी रवि और विश्वजीत ने मांगलियावास पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. दोनों कर्मचारियों द्वारा पुलिस को बताया गया कि बीते आठ सितंबर की रात करीब 10.30 बजे सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखा हुआ है. मैके पर जब सर्च किया गया तो पत्थर टूटकर गिरा हुआ था. इसके अलावा कुछ ही दूरी पर एक और ब्लॉक टूटा हुआ मिला. इसको लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story