भारत

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सामने आया एक और किरदार, पुलिस ने पकड़ा

jantaserishta.com
31 Aug 2022 10:49 AM IST
सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सामने आया एक और किरदार, पुलिस ने पकड़ा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

हरियाणा पुलिस की एक टीम पूछताछ कर रही है.

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता है. अब सोनाली फोगाट के मर्डर का राज खुलने की उम्मीद बढ़ गई है. सोनाली के फॉर्म हाउस से लैपटॉप, सीसीटीवी का डीवीआर गायब करने वाले शिवम को पकड़ लिया है. उससे हरियाणा पुलिस की एक टीम पूछताछ कर रही है.

दरअसल, जिस कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम पर सोनाली के परिवार ने फॉर्म हाउस स्थित दफ्तर से लैपटॉप, डीवीआर, ऑफिस का मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज चुराकर गायब होने का आरोप लगाया था, उस कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ जारी है. शिवम से पूछा जा रहा है कि उसने किसके कहने पर यह चोरी की थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story